छत्तीसगढ़बालोद

बालोद में नाबालिग प्रेमिका और युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बालोद में नाबालिग प्रेमिका और युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बालोद।
डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सोमवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय लिलिसा उइके, निवासी साल्हे गांव, डौंडी विकासखंड और 20 वर्षीय जितेश्वर तारम, निवासी कुम्हालोरी गांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस और RPF की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक जब्त की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डौंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों घर से कब और किन परिस्थितियों में निकले थे।

डौंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की है।

Related Articles

Back to top button