छत्तीसगढ़बालोद

म्यु थाई बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में बालोद के खिलाड़ियों ने जीते पदक

म्यु थाई बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में बालोद के खिलाड़ियों ने जीते पदक

बालोद – जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला के ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने म्यू स्थाई स्टेट चैंपियनशिप दल्ली राजहरा में पदकों की बौछार लगाई। जिसमें भव्य देशलहरे 30 किलो ग्राम भर वर्ग 11वर्ष ने स्वर्ण पदक, हर्ष साहू 58 किलो ग्राम 16 वर्ष कांस्य पदक, अभय यादव 50 किलो ग्राम 13 वर्ष स्वर्ण पदक, बसंत लेडिया 40 किलो ग्राम 15 वर्ष स्वर्ण, दिव्यांश उर्वशा 40 किलो ग्राम 15 वर्ष स्वर्ण पदक ने कोच आकाश यादव के मार्गदर्श बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement


ज्ञात रहे ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब बालोद ने अपने कोच आकाश यादव के प्रशिक्षण में कुछ दिनों पूर्व लखनऊ में हुए राष्ट्रीय एमएमए बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीता था। जय बजरंग अखाड़ा व्यायाम शाला बालोद में कबड्डी,कुश्ती,मलखंभ,बॉक्सिंग, अखाड़ा के नि: शुल्क प्रशिक्षण से क्षेत्र के युवा बच्चे खेल के साथ साथ भक्ति संगीत ,जीवन निर्माण,देश की सेना, पुलिस आदि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रशिक्षकों नेमीचंद नाग, आनंद ढीमर, रामेश्वर ढीमर, विजय पारख, रवि पटेल, तनवीर आलम जागेश्वर साहू द्वारिका सिन्हा,मुकेश यादव आदि ने खूब खूब बधाईयां देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उक्त जानकारी संस्था के सचिव विजय पारख ने दी।

Related Articles

Back to top button