
पुरुर में नई उम्मीदों की दस्तक: टीआई जोगेन्दर साहू का पत्रकारों ने किया स्वागत
– पुरुर टीआई जोगेन्दर साहू के स्वागत के साथ सशक्त कानून व्यवस्था की नई शुरुआत
गुरुर
बालोद जिले के पुरुर क्षेत्र में नव पदस्थ थाना प्रभारी (टीआई) जोगेन्दर साहू के आगमन पर एक आत्मीय और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। पुरुर थाना परिसर में क्षेत्र के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने गुलाब फूल भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों और टीआई जोगेन्दर साहू के बीच क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसहयोग तथा पत्रकारिता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सार्थक चर्चा हुई। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि पुलिस और मीडिया के बीच मजबूत संवाद से आम जनता की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। इस मौके पर नईदुनिया से जुड़े पत्रकार दीपक देवदास, यशवंत कुमार, रविदेवदास ज्योति देवदास सोनूदेवदास, मधु सागर एवं टारजन लावत्रे सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें टीआई जोगेन्दर साहू के अनुभव पर पूरा भरोसा है।
टीआई जोगेन्दर साहू इससे पहले अर्जुन्दा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं साइबर सेल प्रभारी रहने के दौरान कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में उनकी महत्वपूर्ण भू्िमका रही है। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जगी है।
पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पुरुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम नागरिकों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलेगा। वहीं टीआई जोगेन्दर साहू ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। यह स्वागत कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक मुलाकात रहा, बल्कि पुलिस और मीडिया के बीच सहयोग और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
———————————–



