छत्तीसगढ़बालोद

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने किया बूथ एवं पंचायत कमेटियों का पुनर्गठन

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने किया बूथ एवं पंचायत कमेटियों का पुनर्गठन
गुरूर। संगठनात्मक मजबूती एवं पूर्णता को लेकर चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत गुरूर ब्लॉक अंतर्गत कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू के आह्वान पर तथा कंकालीन मंडल अध्यक्ष सुमीत राजपूत के मार्गदर्शन में नारागांव सेक्टर अध्यक्ष बल्ला कुंजाम के नेतृत्व में ग्राम धानापुरी एवं मुड़गहन बूथ में संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ पुनर्गठन बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कमेटियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। धानापुरी पंचायत कमेटी में श्रीमती टेमेश्वरी को अध्यक्ष एवं जागेश्वरी सोरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं मुड़गहन पंचायत कमेटी में रोमनाथ ठाकुर को अध्यक्ष, श्यामलाल ऊईके को उपाध्यक्ष तथा सूकचंद कुमार को बीएलए नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सचिव तुलेश सिन्हा, संयुक्त महामंत्री एवं सरपंच ग्राम पंचायत धानापुरी खोमन सिन्हा, जनपद सदस्य अजीत कुंजाम, सेक्टर अध्यक्ष बल्ला कुंजाम, बूथ अध्यक्ष पंवर कोर्राम, दमन सलाम, अरुण नेताम, नोमेश दुग्गा, सवरी सलाम, संतोषी कुलदीप, गंगा मंडावी, रेणुका, अर्चना यादव, पंच बाई, लखन नागवंशी, प्रीतम सोरी, रामेश्वर ध्रुव, लेखराम, धीराजी नेताम, टेकराम, रघुवीर पोया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button