छत्तीसगढ़बालोदलोकल

खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का तीखा हमला, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख पिपरे बोले— प्रधानमंत्री और देश का अपमान

खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का तीखा हमला, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रमुख पिपरे बोले— प्रधानमंत्री और देश का अपमान
गुरुर।
भारतीय जनता पार्टी के नेता आदित्य पिपरे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहे जाने की कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे न केवल प्रधानमंत्री पद का अपमान, बल्कि पूरे देश का अपमान बताया।
पिपरे ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति नकारात्मकता पर आधारित है और जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास राष्ट्रहित के खिलाफ गतिविधियों और तुष्टीकरण की राजनीति से जुड़ा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने समय-समय पर अलगाववादी और नक्सली विचारधाराओं को बढ़ावा दिया है, जिससे देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा प्रभावित हुई है।
पिपरे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बयानों से पार्टी की सोच झलकती है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े तत्वों के प्रति नरम रुख रखते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की कथित चुप्पी और कुछ घटनाओं पर सहानुभूति जताने वाले बयान पार्टी के राजनीतिक चरित्र को दर्शाते हैं। पिपरे ने कहा कि देश की जनता अब इन सब बातों को समझ चुकी है और उचित समय पर इसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button