छत्तीसगढ़लोकल

डॉ. रमन सिंह से कबीरपंथी साहू समाज की सौजन्य मुलाकात, सत्संग भवन हेतु राशि आवंटन की मांग

डॉ. रमन सिंह से कबीरपंथी साहू समाज की सौजन्य मुलाकात, सत्संग भवन हेतु राशि आवंटन की मांग

गुरुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कबीरपंथी साहू समाज, जिला बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज की ओर से सत्संग भवन, आश्रम एवं साहित्य अध्ययन केंद्र के निर्माण के लिए राशि आवंटित करने की मांग रखी गई।
प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज में कुछ लोग भटकाव की स्थिति में हैं, जिन्हें सही मार्ग पर लाने के लिए ऐसे केंद्र की आवश्यकता है। सत्संग भवन बनने से समय-समय पर संतों का आगमन होगा, जिससे लोगों को उनके उपदेश सुनकर जीवन में सही दिशा मिलने में सहायता मिलेगी और वे मुख्यधारा से जुड़े रहेंगे।
इसके साथ ही श्री जोगीमठ सेवा समिति द्वारा प्रसिद्ध जोगी मठ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग भी रखी गई।
माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कबीर पंथ साहू समाज आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष सतीश साहू, सचिव घनाराम साहू, संरक्षक सदस्य बल्दु राम साहू तथा कार्यकारिणी सदस्य भीखाराम साहू एवं बुधारूप राम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button