छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की मासिक बैठक सम्पन्न, ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न

भाजपा मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की मासिक बैठक सम्पन्न, ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न

गुरूर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली मासिक बैठक के तहत 4 मई को भाजपा मिर्रीटोला ‘पुरूर’ की बैठक सामुदायिक भवन पुरूर सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष टुकेशवर पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा परिवार द्वारा रानी दुर्गावती चौक पुरूर में आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई और बधाई दी गई।
बैठक में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, यादव राम साहू, आदित्य सिंह पीपरे, राकेश सिन्हा, प्रहलाद साहू, होमशंकर साहू, यालेश साहू, अजेन्द्र साहू, सविता साहू, आरती साहू, गंगा टंडन, घनाराम जेठमल, राजेन्द्र साहू, रूद्रप्रकाश साहू, धन्नू लाल टंडन, नवीन पटेल, तेज राम साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, लक्ष्मीनारायण नेताम, बाबूलाल सिन्हा, शैलेन्द्र सिंह सोरी, कमल देव साहू, जागेश्वर साहू, द्वारिका सिन्हा, मिथलेश साहू, केजू राम राम, घनश्याम साहू, कीर्तन माला एवं देवेन्द्र नेताम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button