छत्तीसगढ़बालोद

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के पलारी पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, कार्यकर्ताओ मे भरा जोश

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के पलारी पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, कार्यकर्ताओ मे भरा जोश

गुरूर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव नगर पंचायत पलारी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Advertisement


सभा को संबोधित करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के विश्वास और विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने, सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत निश्चित है, क्योंकि जनता कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा करती है।
उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशियों का नहीं, बल्कि विचारधारा और जनता की उम्मीदों का चुनाव है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें और नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम लहराएं।
इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुचित्रा साहू विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी पुरण साहू, महामंत्री सुमीत राजपूत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला, चोवाराम साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष हेमशंकर साहू, यशवंत पुरी गोस्वामी, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष पाल सिंह भूआर्य, हेमलाल साहू, खिलावन कुंभज, कोषाध्यक्ष बबलू साहू, गोपाल राठी, चंद्रहास सिन्हा, कल्याण गोस्वामी, दिनाराम चेलक, राजश्री क्षत्रीय, ममता सिहारे, अंकुश देवान, हिमांशु लावत्रे, केशव पटेल, प्रभात ध्रुव, मोनू ठाकुर, रूपराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button