
आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने पालसिंह भूआर्य
कार्यकर्ताओ में उत्साह
गुरूर। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के निर्देश, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनकलाल ध्रुव एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर जिला आदिवासी कांग्रेस बालोद की अध्यक्ष लता कोर्राम द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत गुरूर ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सोरर निवासी पालसिंह भूआर्य की नियुक्ति की गई है।
पालसिंह भूआर्य पूर्व में जनपद पंचायत गुरूर के सदस्य रह चुके हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी लगातार सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर पालसिंह भूआर्य ने संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा एवं जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष लता कोर्राम सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
नियुक्ति पर महामंत्री शादिक अली, सुमीत राजपूत, मंडल अध्यक्ष यशवंत पुरी गोस्वामी, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुव, महामंत्री ममता सिहारे, सेक्टर अध्यक्ष भूषण ओधियों, संयुक्त सचिव खिलावन कुंभज, करण सोरी, हेमलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य रामेश्वर ध्रुव, सेक्टर अध्यक्ष बल्ला कुंजाम, गुलेंद्र कतलाम, जनपद सदस्य अजीत कुंजाम, मनोज नेताम सहित सामाजिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



