छत्तीसगढ़

रोहित साहू ने जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया, पुष्पा हॉस्पिटल में फल वितरण।

रोहित साहू ने जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया, पुष्पा हॉस्पिटल में फल वितरण।

दल्ली राजहरा- भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज दल्ली राजहरा स्थित पुष्पा हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान रोहित साहू ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज सेवा के रूप में मनाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए। उन्होंने आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा श्री स्वाधीन जैन जी,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री जयदीप गुप्ता जी,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खास जी, मंडल महामंत्री श्री रमेश गुज्जर जी, मंडल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सागर गनीर जी युवा मोर्चा नगर महामंत्री श्री राहुल साहू मंडल मंत्री श्री सामर्थ लखानी जी पार्षद श्री निर्मल पटेल जी , प्रमोद कुमार जी ,रमेश जैन जी ,शेखर खैरात जी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मरीजों को फल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।
अंत में सभी ने रोहित साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Related Articles

Back to top button